LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

DARBHANGA AIIMS के शिलान्यास की तारीख को लेकर सस्पेंस खत्म, पीएम मोदी अगले महीने रखेंगे आधारशिला

DARBHANGA AIIMS के शिलान्यास की तारीख को लेकर सस्पेंस खत्म,

DARBHANGA : उत्तर बिहार के लोगों को कई सालों से दरभंगा एम्स का इंतजार है। अब यह इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। जमीन की समस्या खत्म  होने के बाद अब इसके निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा एम्स की आधारशिला रखेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने पीएम मोदी दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे।

निर्माण में दिल्ली आईआईटी करेगा सहयोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि लो लैंड एरिया में भवन निर्माण की चुनौती है. इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने दरभंगा एम्स के निर्माण में तकनीकी सहयोग के लिए आईआईटी दिल्ली से सहयोग मांगा है। जेपी नड्डा ने बताया कि दरभंगा में जो जमीन राज्य सरकार के लिए दी है वो एम्स निर्माण के लिए सही है. हम सब इस बात से परिचित हैं कि दरभंगा शहर ही लो लैंड है।

जमीन देखने के बाद नड्डा ने दी निर्माण को हरी झंडी

 पहले राज्य सरकार शहर के अंदर जमीन दे रही थी, लेकिन बाद में एम्स के लिए ग्रीन फिल्ड की मांग रखी गयी तो राज्य सरकार ने शहर के बाहर जमीन दी है। इसी महीने जेपी नड्डा खुद निर्माण स्थल के निरीक्षण के लिए गए थे। जिसके बाद उन्होंने इस पर संतुष्टी जाहिर की थी। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों खुद दरभंगा जाकर उस जमीन को देखा है और अब वहां जल्द ही भवन निर्माण का काम शुरू होगा

नड्डा ने नहीं बताई तारीख

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब और देर की गुंजाइश नहीं है। अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे. नड्डा ने शिलान्यास की तारीख नहीं बतायी, लेकिन इस परियोजना को लेकर इंतजार में बैठे लोगों के लिए दरभंगा एम्स के बनने की उम्मीद अब हकीकत बनने जा रही है।

NSIT
Nsmch