LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

जल्दबाजी में जान पर आफत : ओवरटेक की कोशिश में छोटी सी जगह में घुसा दी कार, टैंकर और पुल की रेलिंग के बीच में फंसी जान

जल्दबाजी में जान पर आफत :  ओवरटेक की कोशिश में छोटी सी जगह म

KATIHAR : जल्दबाजी कभी कभी बड़ा नुकसान करती है। कई बार लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ जाती है। कटिहार जिले में भी जल्दबाजी का एक ऐसा ही  मामला सामने आया है। जहां कटिहार कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 कोसी पुल पर कार व टैंकलाॅरी के बीच टक्कर हो गई। गनिमत यह रही कि पुल पर हुए हादसे में चोटिल नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह तकरीबन चार बजे किशनगंज से महेशखुंट जा रहे कार को नवगछिया से कुरसेला की ओर आ रही गैस टैंकलोरी ने ओवरटेक करने के क्रम में टक्कर मार दी। जिससे कार पुल के रेलिंग व टैंकलाॅरी के बीच दब कर फंस गई। हालांकि इस घटना में कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गए पर सभी लोग कार में ही फंस गए। 

Diarch GO

हालाकि एनएच पर पेट्रोलिंग कर रही कुरसेला पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची कर कार के डिक्की के गेट को खोल कर कार सवार सभी को बाहर निकाला । पुल पर एक्सीडेंट होने के कारण पुल के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

कुरसेला पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वन वे चालू करवाया पर लगभग तीन घंटे तक कोसो पुल के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही  । जिसके बाद एनएचएआई और कुरसेला पुलिस द्वारा किरान की सहायता के टैंकलाॅरी को पुल से हटाकर यातायात को पुनः सुचारू रूप से बहाल किया गया ।

NSIT
Nsmch