LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

भागलपुर के प्रतिष्ठित सुंदरवती महिला कॉलेज के नाम पर साइबर अपराधियों ने बना दिया अश्लील साईट, प्राचार्य बोले- दोषियों के खिलाफ एसपी से करेंगे शिकायत

भागलपुर के प्रतिष्ठित सुंदरवती महिला कॉलेज के नाम पर साइबर अ

BHAGALPUR :भागलपुर के प्रतिष्ठित कॉलेज सुंदरवती महिला कॉलेज के नाम से सोशल साइट पर साइबर क्राइम करने वाले लोगों ने अश्लील (पोर्न वीडियो, कॉल गर्ल) वेबसाइट क्रिएट किया है। जिससे कॉलेज की बदनामी हो रही है। दरअसल, गूगल पर सुंदरवती महिला कॉलेज (एसएम कॉलेज) के नाम से वेबसाइट बनाया गया है। जिसमें एसएम कॉलेज गर्ल के नाम से कुछ तस्वीरे डाले गए है। वेबसाइट पर कई नंबर के भी जिक्र किए गए हैं। वेबसाइट खोलने के बाद सोशल साइट्स के फेसबुक अकाउंट भी दिख जा रहा है जिसमें अश्लील वीडियो पोस्ट की गई है।

बताया जा रहा है कि कई सालों से कॉलेज के नाम पर यह वेबसाइट चलाई जा रही है। जिसमें कॉल गर्ल वाली वेबसाइट गूगल पर ट्रेंड कर रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दे की भागलपुर के प्रतिष्ठित महिला कॉलेज में एक सुंदरवती महिला कॉलेज जिसके नाम से कई अश्लील वेबसाइट बनाए गए है। मामले को लेकर प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार सिंह ने कहा की जानकारी मिली है। एसपी से मिलकर लिखित शिकायत करेंगे। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे। उसको बक्सा नहीं जाएगा।

Diarch GO

वहीं, उन्होंने कहा कि कॉलेज के अगर कोई छात्रा या कर्मी संलिप्त पाए जाते हैं तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज की बदनामी हुई है। इसे वापस कोई नहीं कर सकता है। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें की जिले में प्रतिष्ठित महिला कॉलेज के गिनती में आते हैं एसएम कॉलेज। यहां पर हजारों की संख्या में लड़कियां पढ़ाई करती है। कॉलेज के नाम से अश्लील वेबसाइट बनाया गया है जिससे अब कॉलेज की बदनामी होना शुरू हो गया है। हालांकि कॉलेज प्रशासन के तरफ से कार्रवाई करने की बात कही गई है। सोशल साइट पर इस तरह की अश्लील वेबसाइट से लोगों के मनों में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

NSIT
Nsmch

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट