LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे बीजेपी नेता की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, मच गया हड़कंप, इलाके में तनाव

भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे बीजेपी नेता की अपराधियों ने गोल

PATNA: बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी अनुसार दो लोग बीजेपी नेता को गोली मार फरार हो गए हैं। वहीं बीजेपी नेता की मौत मौके पर ही हो गई। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने बीजेपी नेता को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजीश में बीजेपी नेता की हत्या हुई है। मृत बीजेपी नेता का नाम मोनू कल्याणे बताया जा रहा है।

दरअसल, पूरा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है। जहां बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मोनू कल्याणे कैलाश विजयवर्गीय के करीबी थे। मामला पुरानी रंजीश का बताया जा रहा है। जानकारी के मुातबिक दो लोग मोनू को गोली मारकर फरार हो गए जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक मोनू कल्याणे को गोली एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग इलाके में मारी गई। गोली मारने वालों की पहचान पीयूष और अर्जुन के तौर पर हुई है। मोनू कल्याणे को गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत साथी अस्पताल में ले जाया गया जहां ड़क्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मोनू कल्याणे भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर वहां आ गए और मोनू से कुछ बात करने लगे। 

बताया जा रहा है कि अचानक उनकी बात बहस में बदल गई और बाइक के पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकालकर मोनू पर गोली चला दी। इसके बाद दोनों आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गए। फरार होने के दौरान अर्जुन और पीयूष ने मोनू के दोस्तों पर भी गोली चलाई लेकिन वे लोग बच गए। मोनू कल्याणे भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष थे। वह कैलाश विजयवर्गीय के बेहद करीबी माने जाते थे। 

NSIT
Nsmch

उन्होंने उनके लिए और गोलू शुक्ला के लिए चुनावों में काम भी किया था। मोनू हर साल भगवा यात्रा निकालते थे। इस बार भी वह इस यात्रा को निकालने की तैयारी करते थे। इसी दोरान आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे उनकी मौत हो गई। मोनू के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे, बड़ा भाई और माता पिता है। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव बना हुआ है।