LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

जहानाबाद में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जमीनी विवाद को

जहानाबाद: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है. ताजा मामला जहानाबाद का है जहां जमीनी विवाद को लेकर अपराधियों ने एक शख्स को गोली मारकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. घटना शकुराबाद थाना क्षेत्र के देवनंदन बिगहा गांव की है. घटना के बाद पुलिस  ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

शकुराबाद थाना क्षेत्र के देवनंदन बिगहा गांव में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. घायल युवक दीपक कुमार शकुराबाद थाना क्षेत्र के देवनंदन बिगहा का रहने वाला है. गोलीबारी की सूचना स्थानीय थाने को दी गई. सूचना पर पहुंची शकुराबाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए शकुराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है.

Goal 2026

घायल व्यक्ति को जांघ में गोली लगी है. घायल युवक ने बताया कि गांव के ही युगल किशोर और सुनील यादव के साथ जमीन विवाद चल रहा था. जमीनी विवाद को लेकर पूर्व में भी धमकी दी गई थी. घायल व्यक्ति ने गांव के ही लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है.

 घायल दीपक ने बताया कि वह दो लोगों के साथ शकुराबाद बाजार से घर लौट रहे थे इसी क्रम में गांव के पास ही उसके उपर चार-पांच राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली जांघ में लगी है. हालांकि घायल व्यक्ति की स्थिति खतरे से बाहर है. इस संबंध में शकुराबाद थाना के सहायक अवर पुलिस निरीक्षक मिथिलेश सिंह ने बताया कि गोलीबारी की सूचना ग्रामीणों द्वारा थाने को दी गई. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रितेश कुमार