LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

CRIME IN BIHAR : अररिया में मवेशी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, लाखों रुपए लेकर फरार हुए अपराधी

CRIME IN BIHAR : अररिया  में मवेशी व्यवसायी की गोली मारकर हत

अररिया.  बिहार में अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार की सुबह एक मवेशी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी तथा डेढ़ लाख रूपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के पलासी थाना क्षेत्र के बरबन्ना गांव निवासी मवेशी व्यवसायी बाबू अख्तर (40) अपने पिता मोहम्मद सुलेमान के साथ मैजिक वाहन से मवेशी खरीदने मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर जा रहा था। 

इसी दौरान रानीगंज- अररिया मार्ग पर रामपुर नहर के समीप बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने मैजिक वाहन को रोक लिया और लूटपाट की कोशिश की। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने बाबू अख्तर को गोली मारकर घायल कर दिया और मैजिक वाहन में रखे डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। मृतक की पहचान बाबू अख्तर (40 वर्ष) के रूप में की गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा.  

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. इस पूरे मामले में मृतक बाबू अख्तर के पिता मो. सुलेमान ने बताया कि पलासी के बरबन्ना गांव से मैजिक गाड़ी से मधेपुरा के सिंघेश्वर मवेशी खरीदने के लिए वो लोग जा रहे थे. रामपुर नहर के समीप ओवरटेक कर आगे से गाड़ी को रोका गया. एक बाइक पर तीन बदमाश थे. एक ने उनके बेटे बाबू अख्तर पर गोली चला दी. डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. इधर इस घटना को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.