LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

नगर निगम के कर्मियों को बैट से पिटनेवाले भाजपा के इस दिग्गज नेता के बेटे को कोर्ट ने बरी, वीडियो वायरल होने के बाद भी अपने बयान से पलट गए थे अधिकारी

नगर निगम के कर्मियों को बैट से पिटनेवाले भाजपा के इस दिग्गज

BHOPAL : पांच साल पहले नगर निगम के अधिकारी को बीच सड़क बल्ले से पिटाई करनेवाले भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय व मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय को लेकर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने हैरान करनेवाला फैसला देते हुए आकाश सहित नौ आरोपियों को इस मामले में बाइज्जत बरी कर दिया है। कोर्ट का यह फैसला इसलिए भी हैरान करनेवाला है क्योंकि इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया था,  कई लोगों ने आकाश को बल्ले से अधिकारी की पिटाई करते हुए देखा था। लेकिन, इसके बाद भी कोर्ट में कोई ऐसा प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जो आकाश को इस मामले में दोषी साबित करता हो। 

पीड़ित अधिकारी कोर्ट के सामने अपने बयान से मुकरे

दरअसल, कोर्ट के सामने फरियादी निगम अधिकारी धीरेंद्र बायस अपने बयान से पलट गए थे. इस यू टर्न बयान के बाद कोर्ट ने आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ केस पूरी तरह से कमजोर हो गया। कोर्ट के पास भी आकाश को बरी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

पांच साल पहले की है घटना

बता दें कि बल्ले से पिटाई के मामले में 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी. आकाश विजयवर्गीय को इस मामले में जेल भी जाना पड़ा था. दरअसल, 26 जून 2019 को जर्जर मकान पर कार्रवाई के दौरान यह घटना हुई थी.  आकाश विजयवर्गीय उस समय भाजपा के विधायक थे । इस मामले को लेकर उस समय तमाम विपक्षी दल भाजपा हमलावर हो गई थी । इस मामले को लेकर भाजपा की काफी किरकिरी भी हुई थी । जिसके बाद पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में आकाश विजयवर्गीय का भाजपा ने टिकट भी काट दिया गया था।

REPORT - RITIK KUMAR