LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

मिल गई मतदान केंद्र से सिपाही की चुरायी गयी एसएलआर बंदूक व कारतूस, पुलिस ने ली राहत की सांस

मिल गई मतदान केंद्र से सिपाही की चुरायी गयी  एसएलआर बंदूक व

NAWADA  : जिले के पकरीबरांवा थाना क्षेत्र के राजेबिगहा बूथ संख्या 234 से पुलिस की चुरायी गयी एसएलआर बंदूक व 20 जिंदा कारतूस को नवादा पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामद होने के साथ ही पुलिस ने राहत की सांस ली है। शस्त्र कारतूस की बरामदगी गांव के बधार में लगे ताड़ के पेड़ के पास से बरामद किये जाने की बातें बतायी जा रही है। 

पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के कुमार ने बताया कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के राजेबिगहा गांव बूथ संख्या दांया भाग 234 पर सिपाही के एसएलआर बंदूक व 20 कारतूस चोरी होने की सूचना मिली। वह सिपाही उत्तम कुमार थे ,जिसकी रायफल व कारतूस रात को ही किसी ने चुरा ली थी. कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया और बरामदगी क़े प्रयास में पुलिस द्वारा छापेमारी आरंभ किया गया था । इस बावत पकरीबरांवा थाना कांड संख्या 179/24 दिनांक 19 अप्रील दर्ज कर धारा 380 क़े तहत अज्ञात क़े विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया। 

कांड का अनुसंधान एवं चोरी गये शस्त्र व कारतूस की त्वरित बरामदगी क़े लिए थाना स्तर से थानाध्यक्ष द्वारा अपने नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। इस टीम में पुअनि अजय कुमार थानाध्यक्ष पकरीबरावां ,सिपाही अमरेन्द्र कुमार ,धनंजय कुमार ,सिंटू कुमार ,रवि कुमार , अनुज कुमार वंशराज एवं महिला सिपाही लवली कुमारी क़ो शामिल किया गया। 

पुलिस टीम की तत्परता और कार्रवाई क़े बाद सूचना मिली कि राजे बिगहा गांव क़े मध्य विद्यालय क़े पास एक ताड़ क़े पास उक्त एसएलआर व 20 जिंदा कारतूस पड़ा हुआ था। जिसे 20 अप्रैल की सुबह 05:10 बजे पुलिस बरामद कर लिया और अज्ञात क़े विरुद्ध छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे पुलिस टीम क़ो विभाग द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

REPORT - AMAN SINHA