LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

अयोध्या में भव्य राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 से, पीएम मोदी सहित 25,000 से अधिक हिंदू धार्मिक नेताओं को मिलेगा आमंत्रण

अयोध्या में भव्य राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 स

DESK. अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने बड़ी घोषणा की है. ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 से 24 जनवरी तक रहने की संभावना है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 में भव्य राम मंदिर के लिए शिलान्यास किया था।

राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के चंपक राय ने बताया कि जनवरी में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। उनके अलावा देश के प्रमुख साधु-संत और अन्य गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। चंपक राय ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम गैर राजनीतिक रखने का प्रयास किया जाएगा। विभिन्न राजनीतिक दलों के अतिथियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में कोई मंच नहीं होगा, न ही कोई सार्वजनिक मीटिंग होगी। ट्रस्ट ने समारोह के लिए 136 सनातन परंपराओं के 25,000 से अधिक हिंदू धार्मिक नेताओं को आमंत्रित करने की योजना बनाई है।

22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि, 'लोअर प्लिंथ (निचला चबूतरा) मंदिर के चारों ओर पूरे मंदिर क्षेत्र की कुल दूरी लगभग 750 फीट है। इस 750 फीट पर हम पूरी राम कथा दिखाने जा रहे हैं। भगवान राम के जीवन को चित्रित करने वाले करीब 100 भित्तिचित्रों की शुरुआत उस समय से होती है, जब राजा दशरथ को ऋषि मुनियों का आशीर्वाद मिला था कि उनके पुत्र होंगे। इसके बाद भगवान राम की तमाम लीलाओं से लेकर उनके 14 वर्षों तक वनवास में रहने, रावण समेत तमाम राक्षसों का वध करने और अंत में अयोध्या लौटने और राजा बनने तक का पूरा वर्णन होगा।'