LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत अररिया पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी, खड़गेश्वरी काली मंदिर में की पूजा अर्चना

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत अररिया पहुंचे कांग्रेस नेता रा

ARARIA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अररिया में प्रसिद्ध खड़गेश्वरी काली मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना की और मंदिर के पुजारी और मां काली के साधक नानू दा से आशीर्वाद लिया। नानू दा ने राहुल गांधी को मां खड़गेश्वरी काली मां की तस्वीर भेंट करने के साथ चादर ओढ़ाकर स्वागत किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए है। मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की यह यात्रा सोमवार को पश्चिम बंगाल से बिहार के किशनगंज में फरीनगोला चौक में प्रवेश की। किशनगंज के बाद शाम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अररिया के चरघरिया बॉर्डर से अररिया जिला में प्रवेश किया।जहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। चरघरिया बॉर्डर से जहानपुर,जहानपुर रानी चौक,हरवा चौक होते हुए जोकीहाट के किसान कॉलेज चौक पहुंची। इस बीच राहुल गांधी लगातार हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए। जोकीहाट किसान कॉलेज चौक से होते हुए यह कारवां काकन चौक, तारण चौक, बैरगाछी चौक, कुर्साकांटा मोड़ होते हुए अररिया जीरो माइल चौक पहुंची। 

सफेद टी शर्ट पहने राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग जमा थे और उनके नाम के साथ नारेबाजी कर रहे थे। जीरो माइल चौक से चांदनी चौक होते हुए राहुल गांधी का काफिला अररिया के प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी काली मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना की और मां काली के साधक मंदिर के पुजारी नानू बाबा से आशीर्वाद लिया। इस दौरान बिहार कांग्रेस के सभी शीर्षस्थ नेता मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह,कांग्रेस महासचिव डा.शकील अहमद,कांग्रेस विधायक दल के नेता डा. शकील अहमद खान, सांसद मो.जावेद,विधायक अजीत शर्मा,इसरारुल हक,आबीदूर रहमान, नीति सिंह, छत्रपति यादव, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन खान,प्रवीण सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे। राहुल गांधी का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम अररिया के यादव कॉलेज मैदान में हैं। जहां से मंगलवार को सुबह  पूर्णिया के लिए रवाना होंगे और पूर्णिया गुलाबबाग जीरो माइल के पास किसानों के साथ संवाद स्थापित करने के साथ रंगभूमि मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

NSIT
Nsmch

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट