LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

जवान बेटे को कंधा देते हुए फुट-फुट कर रो पड़े डीएम दीपक,भाई ने दी मुखाग्नि,लू लगने से हुई थी मौत...

जवान बेटे को कंधा देते हुए फुट-फुट कर रो पड़े डीएम दीपक,भाई

JABALPUR : मुंबई में आईएएस दंपती की बेटी की मौत के बाद अब एक और आईएएस के बेटे की खबर सामने आई है। खबर मध्य प्रदेश के जबलपुर से है, जहां डीएम दीपक सक्सेना के 21 साल के बेटे की मौत हो गई है। मौत का कारण हीट स्ट्रोक को बताया गया है। मृतक का नाम अमोल सक्सेना बताया गया है। घटना के बाद जब अमोल का शव जबलपुर पहुंचा तो खुद डीएम दीपक सक्सेना से कंधा देते हुए नजर आए। डीएम के कंधे पर बेटे का शव का दृश्य जिसने भी देखा उसकी आंखे भर आई। एमपी के सीएम मोहन यादव ने भी डीएम के बेटे के निधन पर शोक जाहिर किया है।

मौत के बाद मिली पिता को खबर

बताया गया कि बीते शनिवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ घंटों के इलाज के बाद रविवार को डॉक्टरों ने अमोल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह अमोल ने फोन नहीं उठाया। तब परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के साथ कलेक्टर ने एक मित्र को भी कॉल किया। वे तुरंत अमोल के पास पहुंचे और तत्काल अस्पताल ले गए लेकिन तब तब उनकी सांसे थम चुकी थीं।

सोमवार को एम्स दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद अमोल का पार्थिव शरीर दोपहर में एयर एंबुलेंस द्वारा दिल्ली से जबलपुर के लिए रवाना किया गया। शाम को मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। चचेरे भाई अर्पित ने अमोल को मुखाग्नि दी।

इससे पहले अमोल की मौत की खबर आते ही जबलपुर प्रशासनिक हल्कों में माहौल गमगीन हो गया। मूलतः उज्जैन के निवासी कलेक्टर दीपक सक्सेना जबलपुर में अपनी मां और पत्नी के साथ रह रहे हैं। पुत्र अमोल के अलावा उनकी एक पुत्री भी है।

NSIT
Nsmch

कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र अमोल को राइटिंग का खासा शौक था। महज 14 साल की उम्र में ही अमोल की एक पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी थी। वे दिल्ली में फिल्म और टेलीविजन राइटिंग का कोर्स कर रहे थे।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताते हुए अपने एक्स हेंडल पर लिखा— जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के युवा एवं होनहार पुत्र अमोल सक्सेना के असामयिक देहावसान का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें।