LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

कोल्ड- डे: बिहार में कंपकंपाती ठंड और शीतलहर, बर्फीली हवा से कांप रहे लोगो के लिए मौसम विभाग ने ये अलर्ट किया जारी

कोल्ड- डे: बिहार में कंपकंपाती ठंड और शीतलहर, बर्फीली हवा से

पटना में सोमवार को लगातार चौथे दिन कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही.सर्द हवाओं ने रविवार को पूरे राज्य को लोगों कांपने पर मजबूर कर दिया.लोगों को गलन से खासी परेशानी हुई. तो पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए.पटना का अधिकतम तापमान पहाड़ी इलाकों  से भी कम दर्ज किया गया. पटना में उच्चतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे 13.8 डिग्री रहा, जो 2018 के बाद सबसे कम अधिकतम तापमान रहा. न्यूनतम तापमान भी इस मौसम का सबसे कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

बता दे कि इस मौसम में अब तक चौथी बार कोल्ड-डे दर्ज किया जा चुका है.भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के अनुसार बिहार में अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है.  भोजपुर,रोहतास,भभुआ और औरंगाबाद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.किशनगंज में भी कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही. बात करें दक्षिण-मध्य बिहार में दोपहर बाद ठंडी हवा और तेज हो गयी.मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जमुई,बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया में घना कोहरा छाया रहेगा.विभाग ने सीवान, छपरा, गोपालगंज,मोतीहारी,बेतिया, वैशाली,मुजफ्फरपुर के लिएशीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. 

वहीं कुहासे के कारण लोग परेशान हैं.यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.विजिबिलिटी सही नहीं होने के कारण फ्लाइट से लेकर ट्रेन तक लेट चल रही है.वहीं चिकत्सकों ने बीपी , शुगर के मरीजों को इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है. खास कर बच्चों और बुजुर्गों को नसीहत दी है कि वे ठंड से बच कर रहे.आईजीआईएमएस के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रोहित उपाध्याय के अनुसार शीतलहर से लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए. उन्होंने कहा कि शीतलहर से कई तरह की बीमारियां जैसे निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, सर्दी, जुकाम, कान में दर्द, और गले में खराश आदि शामिल हैं के चपेट में ाने का खतरा रहता है.. शीतलहर से बचने के लिए  गर्म कपड़े पहनें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, और बाहर निकलने से बचें. डॉ रोहित के अनुसार .शीतलहर से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए सर्दियों में विटामिन सी से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करें.