LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

अपने मंत्री, विधायकों संग रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, कल केजरीवाल भी जाएंगे

अपने मंत्री, विधायकों संग रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच

PATNA : अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना को 20 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। ऐसे में केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार विभिन्न राज्यों के मंत्री विधायकों का अयोध्या पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। जिसकी शुरूआत यूपी से की गई है। आज सीएम योगी अपने मंत्रियों और विधायकों संग अयोध्या पहुंचे  हैं। जहां सभी ने रामलला का दर्शन-पूजन किया। परिसर में ही भोजन का भी छोटा सा कार्यक्रम है। इसके बाद सभी की वापसी होगी। समयाभाव और भीड़ के कारण मंत्रीगण हनुमानगढ़ी नहीं जाएंगे।

 विधानभवन के बाहर दस बसों से विधायक और मंत्री आज सुबह करीब नौ बजे अयोध्या के लिए निकले। अयोध्या रवाना होने से पहले भाजपा विधायकों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। विधान परिषद के सभापति, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा कुछ अन्य सदस्य अपने निजी वाहनो से रामनगरी के लिये रवाना हुये। हालांकि समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य अयोध्या जाने वाली बस में नहीं थे। इस पर तंज कसते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिनके कार्यकाल में अयोध्या रक्तरंजित हुयी, वे किस मुंह से अयोध्या जायेंगे। वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अबकी बार सपा होगी साफ।

बसों के साथ सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी साथ चल रहे थे। सभी विधायक रामलला के दर्शन पूजन कर श्रीरामजन्मभूमि स्थल पर ही भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस बीच समयाभाव के कारण संभवत: मंत्री और विधायक हनुमानगढी के दर्शन करने से वंचित रह जायेंगे।

कल केजरीवाल भी अपने मंत्रियों संग जाएंगे अयोध्या

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानी सोमवार को अयोध्या जाएंगे। सीएम केजरीवाल यहां रामलला के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अयोध्या जाएंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित रामलला के मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपने परिवार के साथ रामलाल के मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आएंगे। सीएम केजरीवाल अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।

NSIT
Nsmch