LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सीएम नीतीश ने झंझारपुर की सभा में लालू को जमकर कोसा,कहा- तीसरी बार मोदी देश के बनेंगे पीएम

सीएम नीतीश ने झंझारपुर की सभा में लालू को जमकर कोसा,कहा- तीस

झंझारपुर-लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के चुनाव के लिए तमाम दलों ने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी -चोटी का जोर लगा दिया है. तीसरे फेज में झंझारपुर, मधेपुरा, अररिया, सुपौल, और खगड़िया में 7 मई को वोटिंग होगी. पांचो सीटो पर चुनाव प्रचार करने के लिए सीएम नीतीश ने मधेपुरा में अस्थायी घर हीं बना लिया है.  सीएम नीतीश ने  लोकही में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम बिहार में 40 और देश में 400 से ज्यादा सीट जीतने वाले हैं. मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.

झंझारपुर के लौकही में चुनावी सभा को संबोदित करते हुए नीतीश  ने कहा कि साल 2005 के पहले बिहार में कुछ नहीं था. हम सरकार में आए तो काम करवाये, इन लोगों को कुछभी है? उन्होंने बिहार के लिए कुछ नहीं किया है. लालू का नाम लिए बिना नीतीश ने कहा कि  सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाना जानते हैं. नीतीश ने एनडीए के प्रत्याशी रामप्रीत मंडल को जिताने की अपील की.

सीएम नीतीश  ने महिलाओं से कहा कि बैठी हुई है हाथ उठाओं.नीतीश  की अपील पर जदयू उम्मीदवार  को  महिलाओं ने अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया. सीएम नीतीश ने सुपौल में भी जनसभा को संबोधित किया. सुपौल में जेडीयू उम्मीदवार दिलेश्वर कामत चुनाव लड़ रहे हैं.