LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

लोकसभा चुनाव और होली को लेकर सीआईएसएफ और पुलिस के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की शांति से पर्व मनाने की अपील

लोकसभा चुनाव और होली को लेकर सीआईएसएफ और पुलिस के जवानों ने

ARARIA : आगामी लोकसभा चुनाव और होली जैसे त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सीआईएसएफ और पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अररिया एएसपी रामपुकार सिंह, डीएसपी फखरे आलम, डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार, एसडीओ अनिकेत कुमार, नगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक और सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट भारत यादव कर रहे थे।

बाजार समिति स्थित पुलिस लाइन से निकली ये मार्च अररिया शहर के विभिन्न रास्तों का भ्रमण किया। एएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। होली का त्यौहार नजदीक आ गया है। इसके साथ ही लोकसभा का चुनाव भी होने वाला है। इसलिए संवेदनशील जगहों पर ये फ्लैग मार्च निकाला गया है। ताकि लोग भयमुक्त होकर त्यौहार को मनाए।  साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य यह भी है कि लोग भय मुक्त रहें और उन्हें यह महसूस हो के हमारे आसपास पुलिस के जवान मौजूद हैं। इसलिए शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। फ्लैग मार्च अररिया बाजार समिति से निकलकर बस स्टैंड होते हुए चांदनी चौक पहुंची वहां से काली मंदिर चौक फिर अस्पताल चौक जीरो माइल एडीबी चौक होते हुए वापस पुलिस लाइन लौट गई।

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट