LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

BIG ROBBARY : 15 मिनट में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से पांच करोड़ का सोना लूटकर भागे, संचालक को बंदूक के बट से मारकर किया घायल

BIG ROBBARY : 15 मिनट में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से पांच कर

DESK : सिर्फ 15 मिनट और इतने ही समय में ज्वेलरी दुकान में घुसे बदमाश लगभग पांच करोड़ रुपए का सोना लेकर फरारहो गए। बुधवार दोपहर को हुई लूट की यह घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की है। जहां जहां एक ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाशों ने लगभग आठ किलो सोना लूट लिया। इस दौरान विरोध करने पर संचालक को गोली मारने की धमकी दी गई और बंदूक के बट से मारकर उसे घायल कर दिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी झारखंड की तरफ फरार हो गए। वहीं दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दोपहर 1.50 बजे बाइक में सवार होकर तीन युवक पहुंचे थे। दुकान अंदर घुसकर उन्होंने कट्टा निकाल लिया और संचालक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों को कब्जे में लिया था।

Diarch GO

बदमाशों ने कट्टे की बट से राजेश सोनी पर हमला किया और दुकान सहित लॉकर मे रखे सोने के जेवरात निकलवाए। इसके बाद सभी जेवरात को बैग में डालकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। लुटेरों ने दुकान के पास ही एक मोची की दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी। 15 मिनट के अंदर उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया। 

रामानुजगंज की सबसे बड़ी दुकान

दुकान के संचालक राजेश सोनी वार्ड रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद हैं। रामानुजगंज में उनकी सबसे बड़ी ज्वेलरी शॉप है। राजेश सोनी ने ज्वेलरी शॉप की ब्रांच बलरामपुर में भी खोली है। वे बलरामपुर ज्वेलरी शॉप संभालते हैं। वहीं रामानुजगंज के ज्वेलरी शॉप का कार्य उनकी बहन सीमा सोनी देखती हैं।

NSIT
Nsmch

रामानुजगंज के दुकान में स्टॉक का पूरा सोना रखा हुआ था। संचालक राजेश के अनुसार दुकान से लुटेरे करीब 8 किलो से अधिक सोना लूट ले गए हैं। आशंका है कि लुटेरों ने पहले ही दुकान की रेकी की थी। उन्होंने ऐसे समय को लूट के लिए तय किया था, जब दुकान में ग्राहकों की संख्या सबसे कम रहती है।

रामानुजगंज से सिर्फ आधा किमी दूर है झारखंड बॉर्डर 

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बताया जा रहा है कि सभी लुटेरे झारखंड की तरफ फरार हो गए हैं। बता दें कि रामानुजगंज झारखंड और छत्तीसगढ़ के बार्डर पर स्थित है। यहां से महज आधा किमी दूरी पर झारखंड की सीमा शुरू होती है।

लुटेरों के भागने के बाद संचालक और कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। लुटेरों की तलाश में पुलिस टीम झारखंड की ओर भी भेजी गई है। 

बलरामपुर पुलिस दुकान सहित आसपास के सीसी कैमरों के फुटेल खंगाल रही है, ताकि लुटेरों के आने एवं भागने के रास्ते की जानकारी मिल सके। बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी भी रामानुजगंज पहुंच गए हैं।