LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

खिलौने की तरह गंगा नदी में बह गईं कारें, मानसून की पहली बारिश से हरिद्वारा में मच गया हाहाकार, सूखी नदी में भी आया सैलाब

खिलौने की तरह  गंगा नदी में बह गईं कारें, मानसून की पहली बार

हरिद्वार : उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके बाद पूरे प्रदेश में गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ मानसून की पहली ही बारिश ने अपना कहर भी दिखा दिया। कई जगहों से भयानक तस्वीरें सामने आ रही हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार में  भारी बारिश हुई जिससे ‘सूखी नदी’ में बाढ़ आने से कई कारें पानी के तेज बहाव में बह गईं। हरिद्वार में बारिश का पानी घरों में घुस गया और प्रमुख सड़कों में जलजमाव हुआ। यह नदी आमतौर पर सूखी रहती है इसलिए लोग अपनी गाड़ियां ‘सूखी नदी’ के किनारे खड़ी कर देते हैं। यह नदी बारिश के पानी से भरती है। बारिश के कारण सूखी नदी में अचानक बाढ़ आ गई और तेज बहाव में कारें बह गईं। यह नदी थोड़ा आगे जाकर गंगा नदी की मुख्यधारा में मिल जाती है। 

हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट के पास सूखी नदी में बारिश का पानी आने से कई कारें गंगा नदी में तिनके की तरह बह गईं। गंगा में तैरती कारों को देखकर यहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।  कुछ लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

लोग बहती हुई कारों की वीडियो बनाने के लिए हर की पौड़ी के पास गंगा पर बने पुलों पर पहुंच गये। वहीं उत्तराखंड में कई हिस्सों से भारी वर्षा की सूचना प्राप्त हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तराखंड में बारिश से राहत के आसार नहीं हैं।

हरिद्वार में शनिवार को हुई मानसून की पहली बारिश में गाड़ियां तिनके की तरह पानी में बह गईं। हरिद्वार के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया. लोगों के घरों में पानी घुस गया, साथ ही बाहर खड़ी कारें गंगा में बह गईं।

NSIT
Nsmch