LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

बक्सर डीएम और एसपी ने बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को दिया प्रमाण पत्र, भावी उद्यमियों के उज्जवल भविष्य के लिए की कामना

बक्सर डीएम और एसपी ने बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को द

BUXAR : आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा जिला उद्योग केन्द्र बक्सर के सभाकक्ष में बिहार लघु उद्यमी योजना प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। 

बिहार लघु उद्यमी योजना बिहार में विभिन्न वर्गों के गरीब परिवारों के आर्थिक विकास एवं बेरोजगारी दर में कमी लाने हेतु बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से गरीब सभी परिवारों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य है। जिसके अंतर्गत चयनित व्यक्ति को 02 लाख रूपये शत प्रतिशत अनुदान के रूप में दिए जाने का प्रावधान है। यह राशि तीन किस्तों में यथा 50,000(पचास हजार), 1,00,000 (एक लाख) एवं 50,000(पचास हजार) के रूप में दिया जाएगा।

योजना अंतर्गत आटा मिल, तेल मिल, गेट ग्रिल निर्माण, ढाबा रेस्टोरेंट, लाह चूड़ी निर्माण, गुड़िया निर्माण, पत्थर/मिट्टी का मूर्ति निर्माण इत्यादि सहित कुल 61 ट्रेड में लाभुकों का चयन विभाग द्वारा लॉटरी के माध्यम से किया गया है। बक्सर जिला अंतर्गत कुल 546 लोगों का चयन किया गया है। दिनांक 28 अगस्त 2024 से दिनांक 30 अगस्त 2024 तक जिला उद्योग केंद्र के सभाकक्ष में कुल 30 लाभुकों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण उपरांत प्रत्येक लाभुक को विभाग द्वारा यात्रा व्यय/भोजन हेतु 2000 (दो हजार) रुपया प्रदान किया जाएगा। 

प्रथम बैच के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा भावी उद्यमियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं उनसे अनुरोध किया गया कि अपने साथ अन्य लोगों के लिए रोजगार का अवसर सृजित करें तथा जिला एवं राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के साझेदार बने।

NSIT
Nsmch