LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

बक्सर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने निबंधन कार्यालय डुमरांव का किया औचक निरीक्षण, कार्यालय में सीसीटीवी को एक्टिव रखने सहित दिए कई निर्देश

बक्सर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने निबंधन कार्यालय डुमरां

BUXAR : जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आज निबंधन कार्यालय डुमरांव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जमीन क्रेताओं- विक्रेताओं से रजिस्ट्री शुल्क के अतिरिक्त किसी भी तरह के नाजायज राशि लेने के संबंध में पृच्छा किया गया, जिस पर उपस्थित आम जनों द्वारा बताया गया कि इस तरह की कोई भी राशि की मांग नहीं की जाती है।

निरीक्षण के क्रम में अवर निबंधक डुमरांव को निर्देश दिया गया कि सभी अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरा को नियमित रूप से क्रियाशील रखना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कार्यालय परिसर में पर्याप्त साफ सफाई एवं रजिस्ट्री कराने आए हुए क्रेता विक्रेताओं को बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सी, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव को निर्देश दिया गया कि समय-समय पर निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।