LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

भिलाई के पास 20 फीट गहरी खादान में गिरी बस, हादसे में 15 लोगों की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख जताया

भिलाई के पास 20 फीट गहरी खादान में गिरी बस, हादसे में 15 लोग

भिलाई- : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार की रात करीब नौ बजे केडिया डिस्टलरी के लगभग 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस 20 फीट गहरी मुरम खदान में गिर गई. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया है.

प्रशासनिक और कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, 11 लोगों की मौत मौके पर हो गई. बाकी घायलों में से चार ने अस्पताल में दम दोड़ दिया. शहर पुलिस अधीक्षक (छावनी क्षेत्र) हरीश पाटिल ने बताया कि घटनास्थल के दृश्यों से पता चलता है कि बस नीचे गिरने के बाद पलट गई. 

Diarch GO

डीएम ऋचा प्रकाश चौधरी का कहना है कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. अस्पताल में भर्ती सभी घायलों सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान की जा रही है. दुर्घटना का कारण जानने के लिए मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.  केडिया डिस्टलरी कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, एक सदस्य को नौकरी और घायलों का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है. कंपनी ने कहा है कि घायलों को एम्स, एपेक्स ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

NSIT
Nsmch