LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

बस ड्राइवर को आया पैरालिसिस का अटैक और गहरे जलकुंभी में उतर गई यात्रियों से भरी बस, तस्वीरें हो रही वायरल

बस ड्राइवर को आया पैरालिसिस  का अटैक और गहरे जलकुंभी में उतर

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से भागलपुर जा  रहे बस के ड्राइवर को चलती गाड़ी में पैरालिसिस का अटैक आ गया। नतीजा यह हुआ बस अनियंत्रित हो गई और सड़क छोड़कर 20 फीट गहरे जलकुंभी में जा घुसी, हालांकि  गनिमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। बाद में जलखुंभी के बीच फंसे बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। जब हादसा हुआ उस वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे।

घटना परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित जगतपुर झील के पास की है। जानकारी के अनुसार शनिवार को बस भागलपुर से बेगूसराय जा रही थी. नवगछिया के जगतपुर झील के पास चालक को चलती गाड़ी में लकवा मार दिया। जिससे बस बेकाबू हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक का आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

 घटना की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. बस में फंसे यात्रियों को निकालने में लोगों ने काफी मदद की. 10 मिनट के अंदर सभी यात्रियों को बस से निकाल लिया गया. किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी थी. कुछ लोगों को मामूली चोट आयी थी

 घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को भी दी. लोगों ने बताया कि बस चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया। 

NSIT
Nsmch