LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अररिया में पुलिस कस्टडी में जीजा-साली की मौत, ग्रामीणों ने थाना फूंका,फायरिंग में दो घायल

अररिया में पुलिस कस्टडी में जीजा-साली की मौत, ग्रामीणों ने थ

अररियाः बिहार के अररिया जिले में जीजा-साली ने ताराबाड़ी पुलिस थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद नाराज गांववालों की  भीड़ थाने  पर पहुंची और पुलिस थाने में आग लगा दी. कथित तौर पर जीजा नाबालिग साली से प्यार करता था. साली ने जीजा से शादी कर ली. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को थाने लेकर आई थी.

गुरुवार देर रात की दोनो ने थाने में ही आत्महत्या कर लिया.ग्रामीणों का आरोप है की पुलिस की पिटाई के कारण ऐसा हुआ है. सुसाइड की खबर मिलेते हीं गांव से काफी संख्या में लोग ताराबाड़ी थाना पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इस दौरान भीड़ इतना आक्रोशित हो गई कि पुलिस कर्मियों पर हमला करते हुए थाना को आग के हवाले कर दिया.

गांववालों  के पथराव से एसडीपीओ रामपुकर सिंह सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए. इस घटना के बाद पूरा इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस मामले को शांत करवाने में जुटी हुई है.ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के किस्मत खवासपुर पंचायत इलाके की एक नाबालिग लड़की ने अपने जीजा से शादी कर ली. जीजा और साली को पुलिस हिरासत में लेकर थाने लेकर आई थी. प्रेमी मिट्ठू की पहली शादी मृतिका की बड़ी बहन मुस्कान देवी से डेढ़ वर्ष पहले हुआ था.वह पत्नी को नजरअंदाज कर साली से शादी करके साथ में रह रहा था.

ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की पिटाई के बाद दोनों की मौत हुई है. वहीं ताराबाड़ी पुलिस की संख्या कम होने पर आसपास के थाने से मदद मांगी गई. डीएसपी के नेतृव में कई थानों की पुलिस पहुंचने पर लोगों को थाना परिसर से निकाला जाने लगा. इससे आक्रोशित होकर लोगों ने पुलिस बल पर ही हमला कर दिया.

NSIT
Nsmch

बड़ी संख्या में पुलिस बल आने के बाद लोगों को काबू करने के लिए वहां फायरिंग भी की गई. इसके बाद भगदड़ मच गई. पुलिस के मुताबिक 03 से 04 राउंड हवाई फायरिंग की बात कहीं गई है. वहीं लोगों का कहना है कि भीड़ को निशाना बनाकर गोली चलाई गई है. इस गोलीबारी में एक महिला के हाथ में गोली लगी है. साथ ही एक शख्स मनोज मंडल के बाएं पैर में गोली लगी है. फिलहल घायलों का इलाज जारी है.