LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

BREAKING: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 8 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

BREAKING: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा सर्

DESK: बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से सामने आ रही है। जहां नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। नक्सलियों और पुलिस के बीच थोड़ी-थोड़ी देर में मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 8 नक्सली मारे जा चुके हैं। वहीं एक जवान के शहीद होने की भी सूचना मिल रही है। दो के घायल होने की खबर है। 

दरअसल, मामला छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाका बस्तर का है। मिली जानकारी के अनुसार बस्तर के अबुझमाड़ के जिस इलाके में दो दिनों से जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है वह घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है। जवान पूरे इलाके को घेरे हुए हैं जहां बीच में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर है। अभी तक के जानकारी के अनुसार 8 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं। वहीं, एक जवान भी शहीद हुआ है। 

Diarch GO

मालूम हो कि, बस्तर के अबुझमाड़ में ऑपरेशन के लिए निकले सुरक्षाबलों के जवानों की बीते दो दिनों से रूक रूक कर नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है। इस दौरान जहां बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया है। वह बस्तर के अबुझमाड़ के कुतुल फरसेबेड़ा कोड़तामेटा का इलाका है।

जवानों की मौजूदगी के साथ उस इलाके में नक्सलियों की बड़ी मौजूदगी की खबर है। ऑपरेशन लगातार जारी है। ऑपरेशन में नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर और दंतेवाड़ा जिले के डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी के जवान सामिल हैं। वहीं करीब 8 नक्सलियों की मौत की और एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आई है। 

NSIT
Nsmch