LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

BREAKING: सुपौल के बाद अररिया में इलेक्शन ड्यूटी में तैनात जवान की हुई मौत, मचा हड़कंप

BREAKING: सुपौल के बाद अररिया में इलेक्शन ड्यूटी में तैनात ज

ARARIA: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव के बीच बिहार के सुपौल के बाद अररिया में एक बड़ी घटना हुई है। अररिया में इलेक्शन ड्यूटी के दौरान होम गार्ड जवान की मौत हो गई। दरअसल, पूरा मामला अररिया के प्लासी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचैली स्थित बूथ सेंटर 49 ,50, 51 से जुड़ा है। मृतक होम गार्ड जवान की पहचान सीतामढ़ी के रंजीतपुर गांव निवासी महेंद्र साह 56 के रूप में हुई है। वे 1989 बैच के होम गार्ड जवान थे। सेवानिवृति के 4 साल और बचे थे। 

मृतक होम गार्ड जवान के साथी राम किशुन साह ने इसकी जानकारी दी। मृतक होम गार्ड जवान महेंद्र के साह के साथी जवान रामकिशुन साह ने बताया कि वे उनके साथ ही सीतामढ़ी के डुमरा में पोस्टेड थे। 1989 में वे बतौर होम गार्ड जवान बहाल हुए थे और उनकी सेवा को 4 साल और बचे थे। 

Diarch GO

वहीं ड्यूटी में तैनात होम गार्ड जवान की मौत हो गई। मालूम हो कि पहला मामला सुपौल का था। जहां एक प्रिसाइडिंग ऑफिसर की मौत होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि  प्रिसाइडिंग ऑफिसर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं मृतक की पहचान शैलेन्द्र कुमार के रूप में हुई थी। वह सुपौल के सरायगढ़ के बूथ संख्या 157 पर  प्रिसाइडिंग ऑफिसर के रूप में तैनात थे।

 जिले के डीडीसी सुधीर कुमार ने मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं अररिया में भी जवान की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। जवान की शव को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल जवान की मौत इस कारण हुई इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch