LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

BPSC पास आउट शिक्षक हुए पकड़ौआ विवाह के शिकार, स्कूल से उठाकर ले गए और बंदूक की नोंक पर करवाई शादी

BPSC पास आउट शिक्षक हुए पकड़ौआ विवाह के शिकार, स्कूल से उठाक

HAJIPUR : बिहार में हाईकोर्ट द्वारा पिछले एक साल में हुए सभी पकड़ौआ विवाह को अवैध घोषित कर दिया गया है। लेकिन, समाज में गहरे तक जम चुके इस रिवाज का प्रभाव कम नहीं हो रहा है। जिसमें ताजा मामला वैशाली जिले से सामने आया है। जहां बीपीएससी से चयनित शिक्षक को पकड़ौआ विवाह का शिकार होना पड़ा है। पुलिस के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ा रहे बीपीएससी से चयनित शिक्षक को कुछ लोगों ने अगवा कर शादी करा दी। शिक्षक का नाम गौतम कुमार बताया गया है।

स्कूल से उठा ले गए थे शिक्षक को

गौतम कुमार ने हाल ही में स्कूल में योगदान दिया था. बताया जाता है कि बुधवार की शाम बोलेरो सवार कुछ लोग स्कूल पहुंचे और शिक्षक का अपहरण कर लिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और उसकी निशानदेही पर पूरी रात छापेमारी करती रही। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बुधवार की देर रात लगभग एक घंटे तक महुआ-ताजपुर मार्ग को जाम रखा. गुरुवार की सुबह तक जब शिक्षक का कुछ पता नहीं चला, तो ग्रामीण उग्र हो गये और शिवना चौक के पास सड़क को आठ घंटे तक जाम रखा. इस बीच गुरुवार की दोपहर परिजनों को सूचना मिली कि रेपुरा गांव में शिक्षक का पकड़ुआ विवाह करा दिया गया है।

Diarch GO

इसके बाद पुलिस एक घंटे के अंदर अपहृत शिक्षक और लड़की को बरामद कर थाने पर ले आयी। शिक्षक के परिजनों का आरोप है कि पातेपुर थाना के रेपुरा गांव निवासी राजेश राय ने गौतम का अपहरण करने के बाद पिस्टल दिखा कर अपनी बेटी चांदनी कुमारी से पकड़ुआ विवाह करा दिया है।

शादी से मना करने पर शिक्षक से मारपीट भी की गयी. इस मामले में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने भी थाने में ड्यूटी के दौरान शिक्षक का अपहरण करने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष हसन सरदार ने बताया कि कथित तौर पर अपहृत शिक्षक को बरामद कर लिया गया है। परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अपहृत शिक्षक का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जायेगा

NSIT
Nsmch