LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BPSC 69th Main Exam: 69वीं मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, इस लिंक से करें अप्लाई

BPSC 69th Main Exam: 69वीं मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन

PATNA- बिहार लोक सेवा आयोग आज, 69वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन विंडो बंद करने वाला है. जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे और परीक्षा उत्तीर्ण की थी, ऐसे उम्मीदवार आज हर हाल में आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर लें.

बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 475 पदों के लिए BPSC 69वीं CCE मेन्स आयोजित की जाएगी. परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे - पेपर- I (सामान्य अध्ययन) और पेपर- II (वैकल्पिक) .69वीं सीसीई प्रारंभिक में कुल 5299 आवेदकों को योग्य घोषित किया गया है. भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 475 रिक्तियों को भरना है. भर्ती का अगला चरण मुख्य परीक्षा है, जिसके लिए आज तक आवेदन किया जा सकता है.बिहार के एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवदेन शुल्क 750 रुपये लागू है.

बीपीएससी 69वीं सीसीई मुख्य परीक्षा के 900 अंक और इंटरव्यू के 120 अंक यानी कुल मिलाकर 1020 अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी. मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट 120 अंकों का होगा. लिखित परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होगी. बता दें बिहार लोक सेवा आयोग ने 24 नवंबर को बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा अधिसूचना जारी की है. बीपीएससी मेन्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2023 से शुरू हो गई है, समय सीमा से पहले उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर जमा कर दें. आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2023 है. 


NSIT
Nsmch