LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

वर्दी वाली कातिल : महिला सिपाही ने अपने ब्वायफ्रेंड सब इंस्पेक्टर को कार से कर दी हत्या, पूर्व प्रेमी के साथ बढ़ रही नजदीकियों में बन रहा था रोड़ा

वर्दी वाली कातिल  : महिला सिपाही ने अपने ब्वायफ्रेंड सब इंस्

DESK : पूर्व प्रेमी के साथ फिर से बढ़ रही नजदीकियों में कांटा बन रहे सब इंस्पेक्टर को उसी के साथ काम कर चुकी महिला सिपाही ने मार डाला। इस दौरान महिला सिपाही ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सब इंस्पेक्टर को पहले कार से रौंदा, फिर उसे 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। महिला सिपाही के इस कांड की खबर सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले का है मामला

मामला मध्य प्रदेश जिले के राजगढ़ जिले से जुड़ा है। मरनेवाले एसआई की पहचान दीपांकर गौतम के रूप में की गई है। वह जिले के पुलिस लाइन में तैनात था। लव ट्रांयगल वाली इस स्टोरी में शामिल महिला सिपाही का नाम पचोर थाने में तैनात पल्लवी सोलंकी है, वहीं उसके प्रेमी का नाम करण ठाकुर है। जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले में SP आदित्य मिश्रा और एडिशनल SP आलोक शर्मा ने बताया कि कि पल्लवी और करण एक साथ थे, लेकिन फिर किसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई.

इसके बाद ब्यावरा देहात थाने में पोस्टिंग के बाद SI दीपांकर गौतम और महिला सिपाही पल्ल्वी में नजदीकियां बढ़ गईं, लेकिन फिर करण, पल्लवी की जिंदगी में वापस आ गया, जिसके बाद वो वापस उससे बातचीत करने लगी, जो कि दीपांकर को कतई पसंद नहीं आया। पल्लवी और करण ने दीपांकर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 

NSIT
Nsmch

लिव इन रिलेशन में रहने वाले बॉयफ्रेंड संग मिलकर महिला सिपाही ने किसी बहाने से SI दीपांकर गौतम को पहले नेशनल हाईवे पर बुलाया, फिर जब वो जाने के लिए बाइक पर बैठा तो पीछे से बाइक को टक्कर मार दी. दोनों ने दीपांकर की बाइक को टक्कर मारकर उसे कार के नीचे रौंद दिया, फिर दीपांकर के शव को बाइक सहित 30 मीटर तक घसीटा। 

दीपांकर की हत्या के बाद दोनों थाने पहुंच गए. कार पचोर थाने में तैनात महिला सिपाही पल्लवी सोलंकी की थी. वारदात को अंजाम देने के बाद पल्लवी और उसका साथी करण देहात थाने पहुंचे. थाने में दोनों ने ये बात कबूल कर ली. मामले में जब राजगढ़ SP आदित्य मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या है. फिलहाल जांच जारी है.

पहले से शादी शुदा था मृतक एसआई

दीपांकर 2012 में पुलिस में भर्ती हुए थे। टीचर की नौकरी भी मिली थी। लेकिन MP पुलिस ज्वाइन की थी। बाद में CISF में भी इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ था। लेकिन ट्रेनिंग से वापस आ गए। अभी नियुक्ति सिटी थाने में थी। तभी रिश्वत के आरोप लगे। जिसके बाद लाइन हाजिर किया गया था। दीपांकर मूल रूप से शिवपुरी जिले के करैरा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दीपांकर गौतम ने ढाई साल पहले करैरा की रहने वाली पूनम से प्रेम विवाह किया था।