LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

बिहार से गिरफ्तार हुआ इनामी गैंगस्टर, बदमाश पर दर्ज हैं 35 से ज्यादा मामले, यूपी STF को मिली बड़ी सफलता

बिहार से गिरफ्तार हुआ इनामी गैंगस्टर, बदमाश पर दर्ज हैं 35 स

पटना. करीब 35 आपराधिक मामलों में आरोपी एक कुख्यात वांछित को गिरफ्तार करने में यूपी एसटीएफ को सफलता मिली है. उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और बनकटा थाने की पुलिस ने हत्या, लूट एवं रंगदारी समेत करीब तीन दर्जन मामलों में आरोपी एक इनामी गैंगस्टर को बिहार की सीमा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) भीम कुमार गौतम ने बताया कि एसटीएफ और बनकटा थाने की संयुक्त टीम ने 25,000 रुपये के इनामी गैंगस्टर तार बाबू यादव को बिहार सीमा के हरपुर पुलिया के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि तार बाबू यादव के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास और शराब की तस्करी समेत कुल 35 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मुखबिर की सूचना पर इनामी गैंगस्टर को शनिवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।