LATEST NEWS

  • 45वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
  • 45वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

  • Bihar News : नए वकील 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
  • Bihar News : नए वकील 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानिए क्या

  • बाढ़ पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश को किया नाकाम, दो अपराधियों को रिवॉल्वर और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
  • बाढ़ पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश को किया नाकाम, दो अपराधियों को रिवॉल्वर और कारतूस के साथ

  • भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, पटना से बिहारशरीफ लौटने के दौरान हुआ हादसा
  • भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, पटना से बिहारशरीफ लौटने के दौरान हुआ हादसा

  • Bihar News : मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की हुई बैठक, राशन कार्ड, स्मार्ट पीडीएस सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा, फ्लाइंग स्क्वॉड गठित करने की हुई पहल
  • Bihar News : मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की हुई बैठक, राशन कार्ड,

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर दी जान, मुंबई में उठाया खौफनाक कदम

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर दी जा

DESK. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है. मुंबई पुलिस ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए मलाइका अरोड़ा के पिता के आत्महत्या करने की बात कही. मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा थे जबकि इनकी माँ का नाम जॉइस पालीकार्प है. मलाइका मलयाली माँ और पंजाबी पिता की संतान हैं. वह अमृता अरोरा की बड़ी बहन हैं और अरबाज़ ख़ान की पत्नी थी. अरबाज़ ख़ान बॉलीवुड की मशहूर सलमान खान के भाई हैं. 

एक्ट्रेस के पिता ने गैलरी से छलांग लगाकर जान दे दी है. बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में लग गई है. फिलहाल पुलिस को वहां से किसी भी तरह का सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है बताया जा रहा था कि मलाइका के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पिता के शव को बाबा अस्पताल में  रखा गया है.

मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर आत्महत्या क्यों की इसे लेकर फ़िलहाल पुलिस को कोई सूचना नहीं है. इसके पहले मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा मंगलवार की रात अपने-अपने डॉगी को लेकर मां के घर पहुंचीं. दोनों की की सारी तस्वीरें सामने आई हैं इसमें मलाइका इन तस्वीरों में डॉगी कैस्पर के साथ नजर आईं। लोगों ने तस्वीरें देखकर कहा कि मलाइका काफी मायूस दिख रही हैं. इन सबके बीच अब उनके पिता के आत्महत्या करने की खबर आई है. 

NSIT
Nsmch

मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर से ब्रेकअप को लेकर खबरों में हैं. अक्सर दोनों अपने-अपने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट किया करते हैं जिससे फैन्स अंदाजा लगाया करते हैं कि दोनों किस हद तक ब्रेकअप के दर्द से गुजर रहे . इन खबरों के बीच ही अब उनके पिता से जुडी यह खबर आई है.