LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

हादसे में मारे गए 19 आदिवासियों के 24 बच्चों को गोद लेंगी भाजपा विधायक, पढ़ाई, नौकरी और शादी कराने की ली पूरी जिम्मेदारी

हादसे में मारे गए 19 आदिवासियों के 24 बच्चों को गोद लेंगी भा

KAWARDHA : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दो दिन पहले सड़क हादसे में मारे गए 19 आदिवासियों की मौत ने पूरे देश को मर्माहत कर दिया था। अब इस हादसे में मारे गए लोगों के बच्चों को लेकर भाजपा की महिला विधायक भावना बोहरा ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह उन सभी बच्चों को गोद लेंगी और इन बच्चों की शिक्षा, रोजगार से लेकर विवाह तक की जिम्मेदारी निभाएंगी। 

पंडरिया विधायक मंगलवार को मृतकों के परिजनों से मिलने सेमरहा गांव पहुंची थी। इस दौरान विधायक बोहरा ने हादसे में मारे गए 19 लोगों के 24 बेटा और बेटियों को गोद लेने की घोषणा की। इस दौरान  विधायक भावना बोहरा ने घर-घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

Diarch GO

पंडरिया विधायक भावना बोहरा घटना के दौरान कोलकाता में थी. जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन अपने सारे कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया. उसके बाद मंगलवार शाम वह कवर्धा पहुंची और मृतक के गांव पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की।

हाईकोर्ट में हादसे को लेकर जनहित याचिका दर्ज

वहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कवर्धा सड़क हादसे को जनहित याचिका माना है। इसकी सुनवाई 24 मई को होगी। मामले में PWD, परिवहन विभाग, स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे के साथ ही कलेक्टर समेत 10 लोगों को पक्षकार बनाया गया है।

NSIT
Nsmch

सीएम ने की है मुआवजे की घोषणा

बता दें कि हादसे में मृतकों के परिजन को प्रदेश सरकार 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार का मुआवजा देगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है। मरने वालों में एक ही परिवार के 11 लोग थे, एक साथ जलाई गई 17 लोगों की चिता में 11 लोग एक ही परिवार के थे। परिवार के एक सदस्य रतन सिंह ने बताया कि तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए रोज जाते थे, कभी बाइक से तो कभी फोर व्हीलर से जाते थे। जो गाड़ी चलाता था, उसे ज्यादा अनुभव नहीं था।

20 मई को तेज रफ्तार पिकअप पलटकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया था। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, 7 से ज्यादा लोग घायल हुए। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है। मरने वालों में 18 महिलाएं शामिल हैं। इनमें मां-बेटी सहित 3 बच्चियां भी हैं