LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

भाजपा विधायक के घर पर हमला, लाठी डंडों और हथियार लैस युवकों ने घेरकर की फायरिंग..पुलिस एक्शन में

भाजपा विधायक के घर पर हमला, लाठी डंडों और हथियार लैस युवकों

PATNA: भाजपा विधायक के घर पर हमले होने की खबर सामने आई है। अज्ञात युवकों ने लाठी-डंडों के साथ भाजपा विधायक के घर को घेर कर फायरिंग की है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जानकारी अनुसार होडल विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जगदीश नायर के आवास पर फायरिंग हुई है। 

बताया जा रहा है कि, स्थानीय भाजपा विधायक जगदीश नायर के आवास को बाइक सवार युवकों ने घेर लिया और फायरिंग कर गाली-गलौज की। मामले की स्थिति को देखते हुए विधायक के पुत्र राहुल नायर ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

Diarch GO

इसी बीच विधायक के कार्यालय पर मौजूद लोगों ने हमलावरों में से कुछ युवकों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस भाजपा विधायक के आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। विधायक जगदीश नायर के कार्यालय पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बीजेपी विधायक अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। 

NSIT
Nsmch