LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

सीतामढ़ी में भाजपा नेता की घर के बाहर ही गोली मारकर की हत्या, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष की संभाली थी जिम्मेदारी

सीतामढ़ी में भाजपा नेता की घर के बाहर ही गोली मारकर की हत्या

SITAMADHI : बिहार में हत्या लूट पर लगाम लगाना मुश्किल होता जा रहा है। हर दिन ऐसी वारदातें सामने आ रही है। सीतामढ़ी जिले में भी हत्या की घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने बीजेपी नेता की घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी। 

इस दौरान उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन हत्यारे उन्हें मारने के इरादे से ही पहुंचे थे। मृत भाजपा नेता का नाम राजेश कुमार साह बताया गया है। घर के बाहर ही सीएसपी और साइबर कैफे चलाते थे। साथ ही भाजयुमो के लिए कोआही मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे. फिलहाल वह भाजपा के सक्रिय सदस्य थे।

घटना महिंदवारा थाना के मौना गांव की है। बताया गया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे तीन अपराधी एक बाइक पर आए और दुकान में बैठे राजेश कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस दौरान राजेश कुमार ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह भाग नहीं पाए। बदमाशों ने उन्हें चार गोली मारी और फरार हो गए।

चार गोली लगने के बाद बीजेपी नेता राजेश कुमार साह जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बीजेुपी नेता को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान राजेश साह की मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

वहीं थाना प्रभारी थानाध्यक्ष यादवेन्दु कुमार सिंह का कहना है कि घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। मर्डर के पीछे के मोटिव को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।