LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

पटना में बीजेपी कर रही है यदुवंशी सम्मेलन का आयोजन, अररिया से कई कार्यकर्ता पटना के लिए हुए रवाना

पटना में बीजेपी कर रही है यदुवंशी सम्मेलन का आयोजन, अररिया स

ARARIA: भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर यादव जाति को एकजुट करने में जुटी है। इसी को लेकर गोवर्धन पूजा के दिन पटना के बापू सभागार में यदुवंशी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। 

आयोजन में पूरे बिहार से यादव जाति के लोग भाग ले रहे हैं। जहां पार्टी के शीर्ष नेता इन लोगों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति भी तैयार की जाएगी। 

दरअसल, बीजेपी का मकसद है यादव वोट बैंक को मजबूत करना। उसी को लेकर अररिया से भी यादव जाति के तकरीबन 1000 भाजपा सदस्य पटना के लिए रवाना हुए हैं। इस मौके पर इस कार्यक्रम के जिला संयोजक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रंजीत यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले में जितने भी यादव जाति के लोगों को सदस्य बनाया गया है। उसी का सम्मेलन पटना में आयोजित किया गया है। 

यदुवंशी सम्मेलन में बिहार के सभी जिलों से यादव जाति के लोग भाग ले रहे हैं। मौके पर भरगामा प्रखंड के पूर्व प्रमुख विजय कुमार यादव ने बताया कि हमेशा से हमारी जाति के लोगों को राजनीतिक दल अपेक्षित करते आई है। इसलिए हम लोग भी एकजुट होकर चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। भाजपा इसी को लेकर पटना में कार्यक्रम का आयोजित किया है।

NSIT
Nsmch