LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

झारखंड के नवोदय स्कूल में बिहारी छात्रा ने की आत्महत्या, बाथरूम में पड़ी मिली लाश

झारखंड के नवोदय स्कूल में बिहारी छात्रा ने की आत्महत्या, बाथ

BOKARO : स्टील सिटी बोकारो  के तेनुघाट नवोदय स्कूल में बिहार की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है।  स्कूल के हॉस्टल के बाथरूम से उसका शव बरामद हुआ है. घटना के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रबंधक द्वारा छात्रा को आनन-फानन में तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर  ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।  प्राचार्य बिपिन कुमार ने आगे बताया कि छात्रा बिहार के पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव की रहने वाली है

अगस्त में हुआ था एडमिशन

विद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार ने बताया कि कुछ छात्रों द्वारा बताया गया कि एक लड़की ने हॉस्टल के बाथरूम में आत्महत्या कर ली है. जानकारी मिलने के बाद सभी शिक्षक दौड़े तो देखा कि वह बाथरूम में पड़ी हुई है. जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गयी है।
उन्होंने बताया कि अगस्त 2023 में मिनी माइग्रेशन के तहत कंप्यूटर साइंस में छात्रा का नामांकन हुआ था। छात्रा का नामांकन अरवल नवोदय में हुआ था, लेकिन अरवल नवोदय में कंप्यूटर साइंस नहीं होने के कारण तीन लड़के और एक लड़की को मिनी माइग्रेशन के तहत तेनुघाट बोकारो नवोदय विद्यालय भेज दिया गया

वहीं हॉस्टल कैप्टन अंकिता कुमारी और परिणीता कुशवाहा ने बताया कि शाम 5.15 बजे असेंबली की गिनती के दौरान एक लड़की कम थी. जब वे जांच करने गईं तो देखा कि उसने बाथरूम में आत्महत्या कर ली है. जिसके बाद उन्होंने नर्स मैडम पूनम लकड़ा, अंजू पांडे और अन्य शिक्षकों को इसकी जानकारी दी.

घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, पेटरवार सीओ अशोक कुमार राम, जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर शंकर कामती घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच की। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाये