LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

bihar weather: बिहार में कड़केगी बिजली-बरसेंगे बादल, पटना समेत 14 जिलों में भारी बारिश का IMD ने अलर्ट किया जारी, 48 घंटे सूबे में एक्टिव रहेगा मानसून

 bihar weather: बिहार में कड़केगी बिजली-बरसेंगे बादल, पटना स

Bihar weather: राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों में शनिवार को दिनभर बूंदाबांदी होती रही। जिससे मौसम पूरी तरह जहाँ खुशनुमा बना रहा। वहीं लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मधेपुरा, अररिया और किशनगंज में हल्के माध्यम दर्जे के मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. वहीं झमाझम बारिश के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई गयी है। वहीं पटना सहित राज्य के 14 जिलों में अति भारी और भारी बारिश की चेतावनी है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सलाह भी दी है कि अगर कहीं बारिश के दौरान फंस जाएं तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान में शरण लें। बड़े पेड़ और ट्रांसफर्मर के नीचे नहीं खड़े हों। इससे परेशानी बढ़ सकती है। बड़ा हादसा भी हो सकता है। 

 पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास बना कम दबाव क्षेत्र उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है. बंगाल के तटीय इलाकों में अगले दो दिनों तक पहुंचने की उम्मीद है.  राजस्थान, यूपी से होते हुए मानसून ट्रफ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है. आज यानी रविवार को  छह जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज और आठ जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।  

NSIT
Nsmch

वहीं 15 सितंबर को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और मुंगेर में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अरवल जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद और बांका जिले के एक या दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं पटना, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, नालंदा, मुंगेर और भागलपुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।