LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

बिहार के शिक्षक ने क्लासरुम को बनाया बेडरुम, लेने लगे खर्राटे, वीडियो देख एससीएस सिद्धार्थ के उड़ जाएंगे होश !

बिहार के शिक्षक ने क्लासरुम को बनाया बेडरुम, लेने लगे खर्राट

JAMUI: शिक्षा विभाग चाहे लाख कोशिश कर ले, लेकिन शिक्षकों की स्थिति सुधारने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन शिक्षकों के नए-नए कारनामे सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला जमुई जिले से सामने आया है। जहां एक शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक स्कूल के वक्त कक्षा में बच्चों को पढ़ाना छोड़कर सो रहे हैं। शिक्षक ने स्कूल के क्लासरूम को अपना बेडरूम बना लिया और फिर खर्राटे भरने लगे और सपनों की दुनिया में खो गए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया।

इसके बाद अब यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, मामला जमुई जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र का है। जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाराजोर से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि एक शिक्षक विद्यालय के समय पर क्लासरूम में सो रहे हैं। शिक्षक स्कूल में बच्चों के लिए लगाए गए बेंच पर सोए हुए हैं और वह इतनी गहरी नींद में हैं कि जब उनका वीडियो बना रहा शख्स उस क्लास में चला जाता है, तब भी उनको इस बात का आभास नहीं होता। इस दौरान वीडियो बनाने वाला शख्स उस शिक्षक के साथ-साथ क्लासरूम और पूरे विद्यालय का वीडियो बनाता है और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है।

NSIT
Nsmch

मामला सामने आने के बाद अब इसमें शिक्षा विभाग के द्वारा कार्रवाई की बात की कही जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले ठीक ऐसा ही एक मामला लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र में सामने आया था, जहां एक शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय कुर्सी पर ही सो गया था। लेकिन झाझा वाले मास्टर साहब, उस शिक्षक से भी दो कदम आगे निकल गए। इन्होंने क्लासरूम को बेडरूम बना लिया, बेंच को अपना बिस्तर बना लिया, अपनी बाहों को अपना तकिया बना लिया और फिर गहरी नींद में सो गए।

हालांकि वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग मामले में कार्रवाई की बात कह रहा है। झाझा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मयंक प्रसाद सिंह ने स्वेत्र पत्र को बताया कि उन्हें इस वीडियो की जानकारी मिली है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच कार्रवाई की जा रही है और इसे लेकर वरीय पदाधिकारी को भी सूचना दे दी गई है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट