LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

मई में मस्त होगा बिहार का मौसम, बदलेगा हवा का रुख, इन जिलों में होगी जोरदार बारिश और कड़केगी बिजली

मई में मस्त होगा बिहार का मौसम, बदलेगा हवा का रुख, इन जिलों

पटना- सूबा -ए- बिहार में गर्मी के तल्ख तेवर ने लोगों को परेशान कर दिया है. बिहार में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है. अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव होने वाला है.मौसम विभाग के अनुसार  बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा बिहार के उत्तर पूर्वी भाग में प्रवेश करेगी. उस समय हल्की बारिश के साथ मेघगर्जन होंगे और धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान ह. मौसम विभाग के अनुसार 4 मई से 6 मई के दौरान उत्तर पूर्व बिहार के अररिया, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है. पांच-छह मई को दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में भी हल्की बारिश  के आसार हैं. इनके प्रभाव से पटना सहित दक्षिणी भागों के मौसम में बदलाव आने के साथ तापमान में आंशिक गिरावट की संभावना है. 

वहीं बिहार के वैशाली, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सुपौल, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई एवं बांका जिले में लू की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की गई है. पटना सहित 17 शहरों में हीट वेव का प्रभाव बना रहा प्रदेश के किशनगंज व गया में गर्म दिन रहने की संभावना है. 

Goal 2026

 मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार  और 5 मई को कोसी, सीमांचल और उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से राज्यभर में अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार 4 मई को कोसी और सीमांचल में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.  सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया जिले में मौसम परिवर्तित हो सकता है.  5 मई को 14 जिलों में बूंदाबांदी की संबावना है . सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में हल्ली बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार बक्सर, कैमूर,रोहतास, औरंगाबाद अरवल, जहानाबाद और गया जिले में अगले कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. इन जिलों में 5 मई तक लू की चेतावनी जारी की गई है.