LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बदलने लगा बिहार का मौसम, ठंड और कनकनी से लोगों की बढ़ी परेशानी, शीतलहर का अलर्ट जारी

बदलने लगा बिहार का मौसम, ठंड और कनकनी से लोगों की बढ़ी परेशा

PATNA-बिहार में ठंडा ने अपना रुप दिखाना शुरु कर दिया है. सुबह में कनकनी से जनजीवन पर असर पड़ा है.मौसम विभाग पटना समेत अन्य जिलों में गुरुवार से ठंड और बढने की बात कर रहा है.विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है.अगले तीन दिन के भीतर राज्य में तापमान के तेजी से गिरने की संभावना है.मौसम विभाग ने 12 जनवरी से राज्य में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. ठंड को देखते हुए पटना समेत कुछ जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है. बिहार में आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.लोगों को ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह से ही राज्य के दक्षिण, उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागो में घना कोहरा जबकि शेष भाग में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है. बुधवार से रात के तापमान में और गिरावट आने लगी है,जिससे कनकनी बढ़ गई है.

लोगों को अभी कनकनी से राहत मिलने का कोई अनुमान नहीं है. वहीं आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह से ही सूबे के कई जिलों में कही घना तो कही मध्यम कोहरा छाया रहा. राज्य में सतही पछुआ और उत्तर पछुआ के कारण मौसम में ठंड बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के बुधवार से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इससे बिहार के तापमान में अभी गिरावट का दौर जारी रहेगा.

भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी, सबौर एवं फारबिसगंज में अधिकतम तापमान सामान्य सात से आठ डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण सर्द दिवस यानी कोल्ड डे रहा. वहीं पटना, गया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण जिले में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया. वहीं तापमान का पारा गिरने से रेल, हवाई सेवा पर भी असर पड़ा है. कई सुपरफास्ट गाड़ियां घंटों देर से चल रहीं है.तो कई फ्लाइट्स भी अपने नियत समय से देरी से उडान भर रहीं है.