LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: जमुई के जिला कारागृह में कैदी की संदिग्ध मौत, जेल प्रशासन ने साधी चुप्पी...

Bihar News: जमुई के जिला कारागृह में कैदी की संदिग्ध मौत, जे

Bihar News: बड़ी खबर जमुई के जेल से आ रही है। जहां बताया जा रहा है कि कल यानी 16 सितंबर को जमुई जेल में एक कैदी की संदिग्ध मौत हो गई। वहीं कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले में जेल प्रशासन कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। जेल प्रशासन की चुप्पी भी इस ओर इशारा कर रही है कि कैदी की मौत के पीछे की वजह छुपाई जा रही है।

वहीं अब जेल प्रशासन के चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा भी अब खोखली साबित हो रही है। इस घटना के बाद एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि कैसे जेल में बंद एक कैदी की मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि कल शाम जमुई जेल में बंद एक कैदी जिसका नाम तूफानी यादव बताया जा रहा है उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।


जेल प्रशासन द्वारा बंदी को सदर अस्पताल लाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है। सदर अस्पताल के डाक्टर ने जांच के बाद कैदी को मृत घोषित कर दिया। कैदी के शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसकी मृत्यु काफी देर पहले ही हो चुकी थी। इस बाबत जेल प्रशासन इस घटना पर कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। अब देखना यह है की जिला प्रशासन इस घटना को लेकर क्या कदम उठाती है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट