LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बालू तस्करों का पुलिस अधिकारी पर हमला, कार्रवाई करने गए गिद्धौर पुलिस के तीन जवानों को जमकर पीटा

बालू तस्करों का पुलिस अधिकारी पर हमला, कार्रवाई करने गए गिद्

जमुई: जमुई में पीला सोना यानी बालू के अवैध कारोबार को रोकने गए एक पुलिस अधिकारी जिनका नाम पंकज कुमार बताया जा रहा है उन्हे बालू माफियाओं ने घेरकर पीट दिया है। जिससे वे  गंभीर रूप से घायल हो गए है। 

बताया जा रहा है की गिद्धौर थाना को सूचना मिली की गिद्धौर के सीमावर्ती क्षेत्र गुगुलडीह इलाके में बालू का अवैध खनन धडल्ले से जारी है। जिसके बाद अवर निरीक्षक पंकज कुमार दलबल के साथ वहा पहुंचे। जहां बालू माफियाओं ने इन सभी को घेर लिया और जमकर इनकी पिटाई कर दी। जिससे एसआई पंकज कुमार को नाक पर चोट लगी है। साथ ही तीन अन्य सिपाही भी घायल हो गए है। घटनास्थल पर इस घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई हेतु अतिरिक्त बल के साथ की गई छापामारी में कुल 3 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। 

घटनास्थल से एक ट्रैक्टर एवं एक बाइक को जब्त किया गया है। जमुई जिले में ऐसी कई घटनाए घटित हो चुकी है। इससे आप अंदाजा लगा सकते है की बालू माफियाओं का मनोबल कितना ऊंचा है की अपने इस अवैध कारोबार में आम लोग हो या खास लोग हो ये किसी पर भी हमला करने में कोई गुरेज नहीं करते। अब देखना दिलचस्प होगा की इस घटना के बाद जमुई पुलिस द्वारा क्या कारवाई की जाती है। फिलहाल कुछ लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट- सुमित सिंह