LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

बिहार में Police की वर्दी शर्मसार! महिला सब-इंस्पेक्टर का शारीरिक शोषण करने वाला दारोगा गिऱफ्तार

बिहार में Police की वर्दी शर्मसार! महिला सब-इंस्पेक्टर का  श

वैशाली-  शादी करने का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने एवं धोखाधड़ी से पैसा ठगने वाले  शिवहर के एक दरोगा को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दरोगा सिवान जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के जीबी नगर निवासी राहुल कुमार बताया गया है। वह मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाने में पूर्व में थाना अध्यक्ष रह चुका है।

 पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए राहुल को पटना से गिरफ्तार किया है। दरअसल राजगीर से प्रशिक्षण के बाद महिला दरोगा का पदस्थापन सरैया थाना में हुआ था जबकि आरोपी दारोगा राहुल का पदस्थापन बरूराज थाना में दरोगा के पद पर हुआ था। इसी दौरान जान पहचान बनी थी महिला दरोगा ने आरोप लगाया है कि राहुल ने मोबाइल पर फोन कर बोला था कि हम दोनों एक ही जाति एवं एक ही जिले के रहने वाले हैं। 

इसीलिए आपस में शादी करना चाहते हैं। इस पर महिला दरोगा ने विरोध किया था और कहा कि मेरी शादी कहीं और ठीक हो रही है। इसके बाद राहुल ने बोला की शादी होगी तो मुझसे  ही होगी। मैं तुम्हारी शादी कहीं और नहीं होने दूंगा। इसके बाद जबरदस्ती मोबाइल पर फोन करता रहा। इसी बीच उसकी शादी कहीं और तय हो गई तो राहुल ने तुड़वा दिया। जिससे तंग आकर वह राहुल से शादी करने के लिए राजी हो गई। उसके बाद दोनों परिवारों के बीच शादी का चर्चा शुरू हुई तो राहुल के परिवार वाले दहेज में कीमती उपहार और  नगद मांगने की  जीद पर अड गए। 

बातचीत बनने पर 4 मार्च 2024 को तिलक महोत्सव  हुआ। जिसमें 10 लाख नगद और कीमती उपहार भी दिए गए। उसके बाद आरोपी राहुल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में इलाज के बहाने धोखे में उसका गर्भपात करा दिया गया। इसका विरोध करने के बाद मारपीट की। 

NSIT
Nsmch

मामले को लेकर महिला दरोगा ने सराय थाने में कार्यरत रहने के दौरान 16 जून को हाजीपुर महिला थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद महिला थाने की पुलिस ने आरोपी दारोगा को पटना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में महिला थाना अध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि 16 जून को सराय थाना में कार्यरत महिला दारोगा द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था जिस पर कार्रवाई करते हुए। आरोपी दारोगा को पटना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार