LATEST NEWS

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

Bihar News: सिवान में किसान हुए हाईटेक, खेती बाड़ी में अब लेंगे ड्रोन की मदद, आसमान से बरसेगी खुशहाली

Bihar News: सिवान में किसान हुए हाईटेक, खेती बाड़ी में अब ले

Bihar News:  बिहार के सिवान में किसान अब हाईटेक फार्मिंग कर रहे हैं। सिवान के किसान अब ड्रोन की सहायता से अपने खेतों में कीटनाशक दवा, खाद और रसायन और अन्य खाद्य का छिड़काव कर रहे हैं। इससे किसानों के कामों में काफी मदद मिल रहा है तथा साथ में समय की भी काफी बचत होती है। किसान अब भाड़े पर ड्रोन लेकर अपने खेतों में दवा का लगातार छिड़काव करवा रहे हैं।

सिवान में ड्रोन से खेतों में छिड़काव कर रहे किसान दीपक कुमार ने बताया कि मेरे एक बीघा खेत में छिड़काव के लिए तकरीबन 600 रुपया का खर्चा हो जाता है। तकरीबन 10 मिनट में एक बीघा खेत में दवा का छिड़काव भी किया जा सकता है। आपको बता दें कि इफको नामक एक कंपनी है, जिसके द्वारा इस ड्रोन का निर्माण किया गया है।


इफको कंपनी की इफको नामक एक वेबसाइट है। जिससे संपर्क कर के कोई भी किसान अपने खेतों में ड्रोन से दवा का छिड़काव करवा सकते हैं।  छिड़काव करने वाली टीम से ड्रोन के लिए एक से अधिक किसान एक साथ बुकिंग करवा सकते हैं। बताया जा रहा है कि किसी भी क्षेत्र में ड्रोन ले जाने के लिए आपको क्षेत्र में कम से कम 1 बीघा खेत में छिड़काव का बुकिंग होना चाहिए।

किसान अवधेश कुमार प्रसाद ने बताया कि, इस नई टेक्नोलॉजी से किसानों को काफी समय की बचत और राहत मिल रही है। किसान जिस छिड़काव का काम पूरे दिन भर में पूरा करते थे। उसी काम को ये मशीन ने मात्र 10 मिनट में पूरा कर दिया। यह एक नया प्रकार का अविष्कार है। यह किसानों को काफ़ी आकर्षित कर रहा है। साथ ही साथ समय, दवा, मेहनत,और खाद सबका बचत हो रहा है। अभी इस समय धान, मक्का पर इस मशीन से छिड़काव किया जा रहा है।

सीवान से Tabish irshad की रिपोर्ट