LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बक्सर में रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

बक्सर में रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व

बक्सर - चक्की ओपी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो यह घटना चक्की-डुमरी मुख्य पथ पर पंचफेडवा बरगद के समीप हुआ जब मृतक साइकिल से सब्जी लाने नया भोजपुर सब्जी मंडी जा रहा था। घटना सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले चक्की-डुमरी मुख्य सड़क की स्थिति कई सालों से जर्जर होने के चलते इसपर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है कई बार इसके निर्माण के लिए ग्रामीणों ने आवाज भी उठाई लेकिन, जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मौन धारण किया है।


ग्रामीणों ने बताया कि सम्भवतः डंफर वाहन ने सब्जी विक्रेता को कुचला है क्योंकि, हर दिन इस मार्ग से हाइवा ट्रकों का आना जाना लगा रहता है। 

इस सम्बंध में चक्की ओपी प्रभारी संजय पासवान ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक की पहचान बेयासी गाँव के कृपा राय के डेरा निवासी तारकेश्वर शर्मा के रूप में की गई है.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- संदीप वर्मा