LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: सॉरी..सॉरी कहत तानी... बिहार के 'मास्टर साहब' पर चढ़ा रील्स बनाने का खुमार, बच्चों को कैमरा थमा भोजपुरी गाने पर जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Bihar News: सॉरी..सॉरी कहत तानी... बिहार के 'मास्टर साहब' पर

Bihar News: बिहार में कुछ समय से 'मास्टर साहब' की करतूत लगातार सुर्खियां बन रही है। अब मास्टर साहब ने ऐसा कारनामा कर दिया है जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। दरअसल, बिहार के इन मास्टर साहब रील बनाने का ऐसा चस्का लगा कि वो स्कूल में ही बच्चों को कैमरा मैन बनाकर रील्स बनाने लगे। मास्टर साहब का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, पूरा मामला जमुई नगर परिषद क्षेत्र के खैरमा स्थित मध्य विद्यालय खैरमा में कार्यरत शिक्षक बुद्ध प्रकाश का इन दिनों में इंस्टाग्राम पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिनों सोशल मीडिया पर रील और शॉर्ट वीडियो बनाने का खुमार युवाओं के सर चढ़कर बोल रहा है। वहीं दूसरी तरफ विद्या के मंदिर में कोई और नहीं शिक्षक के द्वारा ही क्लास के बच्चों के साथ अपनी कार्यालय के बंद कमरे में भोजपुरी और मगही गानों पर रील्स बनाने और वायरल होने का नशा चढ़ा हुआ है जो की वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है। 


वहीं पूरे मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार बताया कि मामले को आपलोगों के द्वारा संज्ञान में लाया गया है। शिक्षक के द्वारा बच्चों को पढ़ाई नहीं कराई जा रही है और इस तरह के वीडियो बनाकर कमाई का जरिया बनाने का प्रयास किया जा रहा है इसकी जांच टीम गठित की गई है। पूरे स्कूल की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा कि, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिक्षक बुद्ध प्रकाश का कहना है कि बच्चों के द्वारा उन्हें सिखाया गया की रील बनाने के बाद लोगों से पहचान बढ़ जाएगी लोग जानने लगेंगे और इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर अपना फॉलोअर्स बढ़ जाएगा जिससे कि पैसे की कमाई हो जाएगी। इसलिए वो रील्स बना रहे थे। 

जमुई से सुमित की रिपोर्ट