LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

शिक्षा विभाग के ACS एस. सिद्धार्थ का बड़ा एक्शन, सिवान में हेडमास्टर सहित पांच शिक्षकों को किया निलंबित, निरीक्षण में मिले थे अनुपस्थित

शिक्षा विभाग के ACS एस. सिद्धार्थ का बड़ा एक्शन, सिवान में ह

SIWAN : शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के दो स्कूलों के पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होनेवाले शिक्षकों में एक हेडमास्टर भी शामिल हैं। बताया गया कि एसीएसी के निरीक्षण के दौरान मिली गड़बड़ी के बाद इन शिक्षकों को शोकॉज किया गया था। जिसका जवाब नहीं देने पर अब उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। 

जिन शिक्षकों को निलंबित किया गया है, उनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय माघर के प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय माघर के चार शिक्षक शामिल हैं। 

बता दें 12 सितंबर को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने सीवान के तीन स्कूलों का जायजा लिया था। इस दौरान स्कूल से कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी करके पैदल ही एस सिद्धार्थ निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस बीच तो कुछ देर तक शिक्षकों और छात्रों को भनक भी नहीं लगी थी। 

जिसके बाद उन्होने लैब, लाइब्रेरी, समेत स्कूल की सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा ई शिक्षा एप से शिक्षकों की हाजिरी का सत्यापन भी किया। इस दौरान चार शिक्षक गायब मिले थे। वहीं प्रभारी प्राचार्य पर अनियमतता बरतने का आरोप है।

NSIT
Nsmch