LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

JAMUI में पुलिस महकमे में तबादलों से बढ़े अपराधियों को हौंसले, 24 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात को दिया अंजाम

JAMUI में पुलिस महकमे में तबादलों से बढ़े अपराधियों को हौंसल

JAMUI : एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के तबादले की खबर आने के बाद अपराधियो का मनोबल बढ़ता नजर आ रहा है। कल ही अपराधियों ने  सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्जागंज में एक अधेड़ की हत्या कर दी थी। आज अपराधियों ने चंद्रदीप थाना क्षेत्र के झंझरी गांव के समीप सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान सांपो गांव निवासी पप्पू यादव के रूप में की गई है। 

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदीप थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या के जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रशित हो गए। ग्रमीणों ने नवादा सिकंदरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नही चल सका है। 

चंद्रदीप थाना प्रभारी राजेंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि न्होंने कहा कि  मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ग्रामीण को समझा बुझा कर जाम हटवाने लिए प्रयास कर रही है।

REPORT - SUMIT SINGH