LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

झुलसाती गर्मी के बीच बिहार की पांच लोकसभा सीट के लिए वोटिंग शुरु, चिराग- रोहिणी के भाग्य का जनता कर रही है फैसला,बूथों पर वोटर्स की लगी लंबी कतार

झुलसाती गर्मी के बीच बिहार की पांच लोकसभा सीट के लिए वोटिंग

पटना- प्रचंड गर्मी के बीच बिहार में पांचवें चरण में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरु हो गई है.  बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान आज यानी सोमवार की सुबह 7 बजे शुरु हो गया है और शाम 6 बजे तक होगा. बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में कुल 19 लोकसभा क्षेत्रों पर मतदान हो चुका है. वहीं अब पांचवे चरण में बिहार के 5 सीटों पर चुनाव होना है. 

 पांचवें चरण का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि बिहार के मशहूर और दिग्गज नेता चुनाव मैदान में हैं. इस चरण में इंडी गठबंधन और एनडीए गठबंधन दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य के भाग्य का फैसला सारण की जनता कर रही है.लालू की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और लगातार तीन बार सांसद रह चुके और लालू प्रसाद यादव को हराने वाले राजीव प्रताप रूढ़ी से टक्कर मिल रही है.इस चरण में लोक जनशक्ति पार्टी 'रामविलास' सुप्रीमो चिराग पासवान की किस्मत का फैसला जनता  ईवीएम का बटन तबा कर कर रही है. 

दूसरी बार मधुबनी लोकसभा सीट से हुकुमदेव नारायण के बेटे अशोक यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.तो वहीं सीतामढ़ी देवेश चंद्र ठाकुर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं. पिछले चुनाव में यहां से जदयू के सुनील कुमार पिंटू ने राजद के अर्जुन राय को चुनाव हराया था. इसी तरह, मधुबनी में भाजपा के अशोक यादव ने विकासशील इंसान पार्टी के बद्री पूर्वे को पराजित किया था. इस चुनाव में अशोक यादव का मुकाबला अली अशरफ फातमी से है.

मुजफ्फरपुर में भाजपा के अजय निषाद ने विकासशील इंसान पार्टी के राजभूषण चौधरी को पराजित कर विजय प्राप्त की थी. इस चुनाव में दोनों एक बार फिर आमने-सामने हैं. हालांकि, दोनों ने दल-बदल लिए हैं.अजय निषाद कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं. जबकि, राजभूषण भाजपा की ओर से ताल ठोंक रहे हैं. इनमें से कौन संसद की चौखट चूमेंगे इसका फैसला जनता ईवीएम का बटन दबा कर कर रही है.

NSIT
Nsmch

बिहार में पांचवे चरण में  80 उम्मीदवारों में से 6 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि 74 पुरुष उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 35 उम्मीदवार निर्दलीय हैं, जबकि 15 उम्मीदवार बड़ी पार्टियों से मैदान में हैं. जहां सबसे ज्यादा 26 उम्मीदवार मुजफ्फरपुर में मैदान में हैं. वहीं सबसे कम 12 उम्मीदवार मधुबनी में हैं, इसके अलावा सीतामढी, सारण और हाजीपुर में 14 उम्मीदवार हैं.