LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

BIHAR LAND SURVEY: अगर आपके पास जमीन के कागजात नहीं है तो घबराएं नहीं,प्रमाण के तौर यह होना जरूरी..भूमि सर्वेक्षण के बीच एलान...

BIHAR LAND SURVEY: अगर आपके पास जमीन के  कागजात नहीं है तो घ

Bihar Land Survey: बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण अभियान के दौरान जमीन मालिकों के सामने कई चुनौतियां सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी समस्या है पुराने दस्तावेज़ों की कमी। कई लोगों के पास अपनी जमीन के पुख्ता कागजात नहीं हैं, जिससे उनकी जमीन पर दावा करने में मुश्किलें आ रही हैं। जमीन के दावे को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। कुछ लोगों के मन में संशय है तो कई लोगों के पास कागजात ही नहीं हैं. इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने कहा है कि जो लोग भ्रम फैला रहे हैं उनकी निजी रुचि जमीन को लेकर हो सकती है. जमीनों के मामलों में उन्होंने अपनी दुकान खोल रखी हो या वह चाहते हों कि रिकॉर्ड वैसे ही अस्पष्ट रहे. क्योंकि जहां भी जमीन में अस्पष्टता रहेगी वहां लोग इसका लाभ उठाने की कोशिश करते हैं. यहीं से जमीन विवाद खड़ा होता है. 

. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने कहा कि बहुत लोग इसलिए संशय में हैं कि उनके पास पर्याप्त कागजात नहीं हैं. इसके लिए हम लोगों ने बार-बार कहा है कि पूरा कागज नहीं है तो आपकी जमीन होने का कुछ भी प्रमाण है उसको ही स्वघोषणा पत्र में लगाएं और सर्वे की प्रक्रिया में भाग ले. 

 अंचल स्तर पर आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोग अपने सवालों के जवाब पाने और दस्तावेज़ों को जमा करने के लिए अधिकारियों से मिल रहे हैं

जिन लोगों के पास जमीन के दस्तावेज़ नहीं हैं, उनके लिए सरकार ने अभिलेखागार से दस्तावेज़ों की नकल लेने की सुविधा दी है। इसके अलावा, वंशावली बनाने के लिए पंचायत सचिव या सरपंच के पास जाने की जरूरत नहीं है। लोग खुद ही प्रपत्र-3ए भरकर अपनी वंशावली का विवरण दे सकते हैं।

NSIT
Nsmch

भूमि सर्वेक्षण के लिए प्रपत्र-2 और प्रपत्र-3ए के साथ खतियान, लगान की रसीद, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज़ जमा करना अनिवार्य है। जो लोग शिविर में नहीं जा पा रहे हैं, वे ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। सरकार की वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड किए जा सकते हैं.