LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने राजद पर कसा तंज, कहा पेपर लीक और नौकरी घोटाले में नेताओं की हासिल की पीएचडी की डिग्री

बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने राजद पर कसा तंज, कहा पेप

PATNA : सूचना प्रावैधिकी एवं लघु सिंचाई मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि राजद और कांग्रेस की सरकारों के समय बिहार बोर्ड की  परीक्षाओं में सामूहिक नकल, पेपर लीक और डिग्री घोटाले जैसे संगठित अपराध संस्थागत हुए। डॉ. सुमन ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार पर आरोप लगाने से पहले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों के तार राजद और पूर्व डिप्टी सीएम  तेजस्वी यादव से जुड़ रहे हैं।  शुरुआत जांच से राजद से जुडे सरगनाओं का चेहरा सामने आने लगा है। डॉक्टर सुमन ने कहा कि 2016 में महागठबंधन की सरकार के समय टॉपर घोटाला हुआ था। उस घोटाले का सरगना वैशाली के बिशुन राय कालेज का प्रिंसपल बच्चा राय लालू प्रसाद का करीबी था। बच्चा राय और लालू प्रसाद की तस्वीर वायरल हुई थी। बच्चा राय ने एक छात्रा रूबी राय को बिहार बोर्ड का टॉपर घोषित करा दिया था। 

उन्होंने कहा कि राजद के लोग नौकरी घोटाला, पेपर लीक और परीक्षाओं में घोटाले करने में पीएचडी हासिल कर चुके हैं। डॉक्टर  सुमन ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए) में सुधार के  लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने का केंद्र सरकार का फैसला छात्रों में विश्वास जगाने वाला कदम है।