LATEST NEWS

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

Bihar Crime News: सिवान में अवैध हथियार लहराते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: सिवान में अवैध हथियार लहराते हुए युवक का व

Bihar Crime News: सिवान के महाराजगंज में अवैध हथियार के साथ एक युवक का वीडियो इंटरनेट और मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता के शिकायत करने पर पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। शुक्रवार को सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराजगंज नगर पंचायत के रमापालि गांव में एक युवक का अवैध हथियार के साथ वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में युवक हाथ में देशी पिस्टल से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं हथियार अवैध बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही सिवान पुलिस मामले की जांच में तेजी से जुट गई है। वीडियो में दिख रहा युवक सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज नगर पंचायत के रमापालि गांव के सत्येंद्र यादव के पुत्र आयुष यादव बताया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने पोस्ट कर पुलिस से आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

इस संबंध में महाराजगंज एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने कहा कि वीडियो वायरल का मामला उनके सज्ञान में है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक देशी पिस्टल से फायरिंग करते दिखाई दे रहा है। आरोपित युवक को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपित शीघ्र पुलिस गिरफ्त में होगा।


NSIT
Nsmch

लगातार बिहार पुलिस सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने और फायरिंग करने की बात पर कार्रवाई की बात कहती है, लेकिन प्रतिदिन कहीं ना कहीं से ऐसा वीडियो सामने आता है,  लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाती है। जिस तरह फिर एक बार सिवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र से वीडियो सामने आया है। जिसमें ही युवक फायरिंग करते हुई नजर आ रहा है। इस पर देखना होगा की सिवान पुलिस क्या कुछ कार्रवाई करती है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

सीवान से Tabish irshad की रिपोर्ट